जनजातीय कार्य विभाग जिला झाबुआ द्वारा झाबुआ जिले के जनजातीय विभागीय कर्मचारियों के मध्य चतुर्थ महिला व पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट दिनांक 30 दिसम्बर 2023 से 2 जनवरी 2024 तक कॉलेज मैदान झाबुआ में आयोजित किया गया । जिसमें 6 विकासखंड की 6,6 औऱ 1,1 जिले की महिला पुरुष कुल 14 टीमों ने भाग लिया महिलाओं में रामा विकास खण्ड की टीम विजेता रही उपविजेता जिले की टीम पुरुषों में जिले की टीम विजेता व उपविजेता थांदला रही। रामा महिला टीम की कैप्टन श्री मति मोना गुण्डिया को बेस्ट ऑलराउंडर खिलाडी के रूप में सम्मानित किया गया समापन समारोह में जनजातीय प्रमुख मेहरा मैडम ने अपने उदबोधन मैं कहाँ की इस तरह की प्रतियोगिता का आयोजन रखने का मुख्य उद्देश्य शिक्षिकाओं,शिक्षको का खेलों के प्रति रूचि बढ़ाकर अपने स्कुल के बच्चों व स्वंय की फिटनेस पर ध्यान देना औऱ खेलों के प्रति छात्र छात्राओं की भावनाओं को जार्गत करना खेलो को बढ़ावा देना है। जिससे स्कूल के बच्चे मानसिक व शारिरिक रूप से स्वस्थ रहें।