Homeझाबुआथांदलाडिंडोर हुए टी.आई.पद पर पदोन्नत इष्ट जनों ने दी बधाई

डिंडोर हुए टी.आई.पद पर पदोन्नत इष्ट जनों ने दी बधाई

सुनिल डामर बामनिया

थांदला तहसील के माही तट पर बसे ग्राम भैरोगढ के (छोटी रामगढ़)के निवासी प्रहलाद डिंडोर का पुलिस सब इंस्पेक्टर से निरीक्षक के पद पर पदोन्नति हुई।डिंडोर की प्रथम पदस्थापना इंदौर में सब इंस्पेक्टर के पद पर हुए थी। 4 वर्ष सेवा उपरांत इनका स्थानांतरण रतलाम जिले में हुआ।वर्तमान में रतलाम जिले के पुलिस थाना रावटी में अपनी सेवाएं दे रहे थे।डिंडोर सरल,सहज,ईमानदार छवि के रूप में जाने जाते है।पदोन्नत उपरांत डिंडोर की पदस्थापना पी टी सी इंदौर में हुई। डिंडोर अपने परिवार में अपने माता – पिता के इकलौते पुत्र है,तथा पत्नी श्रीमती सुनीता डिंडोर ग्रहणी है व दो बालक हितेश हिमांशु है पिता बाबूलाल डिंडोर जल संसाधन विभाग में वरिष्ठ लेखपाल पद से सेवानिर्वत होकर वर्तमान में समाज सेवा कर रहे है।माता कमला डिंडोर गृहिणी है।डिंडोर ने अपनी शालेय शिक्षा झाबुआ के शारदा विध्या मन्दिर, उत्कृष्ट हायर सेकंडरी स्कूल से 12 वी वाणिज्य संकाय से उत्तीर्ण करने के बाद,अपने बड़े भाई पवन मईड़ा(असिस्टेंट कमिश्नर वाणिजियक विभाग) के मार्गदर्शन में वाणिज्य विषय से स्नातकोत्तर शिक्षा इंदौर से प्राप्त कर,प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुट गए।और सफल होकर पुलिस सब इंस्पेक्टर बने थे।जहां सम्पूर्ण देश मे जन सामान्य आज नव वर्ष की बधाई व शुभकामनाए एक दूसरे को प्रेषित कर रहे थे।वही डिंडोर के लिए नव वर्ष 2024 दुगुनी खुशियां लेकर आया। डिंडोर के निरीक्षक पद पर पदोन्नति होने पर इष्ट मित्र पवन मईड़ा,लक्ष्मणसिंह डिंडोर,शांतिलाल निनामा,कैलाश वसुनिया,चंपालाल मुनिया,हिरालाल मुनिया,नीलम कटारा,प्रीतम सिंह मुनिया,दुलेसिह सिगाड,महेंद्र गुथरिया,जिला परिवहन अधिकारी नन्दलाल गामड़,गजेंद्र वसुनिया,कांतिलाल भाबोर,अमरसिंह देवड़ा , रोशनसिंह सिंगार,नीलेश मुनिया, राहुल मुनिया,पुंजा डिंडोर, हुरजी डिंडोर व परिवार जन ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई प्रेषित की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!