वॉइस ऑफ झाबुआ
————————–
झाबुआ। शहर व्यापारी संघ के बंद के आह्वान के बाद नगर पालिका भी मैदान में उतर आई। देर रात नगर पालिका अध्यक्ष कविता सिंगर, उपाध्यक्ष लाखन सिंह सोलंकी और सभापति विजय चौहान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस लेकर स्थिति साफ की। तीनों पदाधिकारियों ने कहा कि नगर पालिका व्यापारियों के हित में है और उनके साथ खड़ी है। व्यापारियों से अनुरोध किया कि वे बहकावे में न आएं।
क्या कहा नगर पालिका ने?
अध्यक्ष कविता सिंगर ने कहा `नगर पालिका ने व्यापारियों के हित में प्रस्ताव पास किया है। 13 दुकानों के व्यापारियों पर नियमानुसार विचार होगा।` उन्होंने आरोप लगाया कि `व्यापारी चंद लोगों के हाथों की कठपुतली ना बने । कुछ लोगों की बातों में आकर व्यापारी नगर का विकास करने के बजाय सिर्फ अपना विकास करने की बात कर रहे हैं।`
हॉकर जोन में भी मिल सकती है परमिशन
उपाध्यक्ष लाखन सिंह सोलंकी और सभापति विजय चौहान ने कहा कि नगर पालिका व्यापारियों को हॉकर जोन में भी दुकान लगाने की परमिशन दे सकती है। लेकिन इसके लिए व्यापारियों को सहयोग करना होगा।
बंद को लेकर क्या स्थिति?
शहर व्यापारी संघ ने कल बंद का आह्वान किया है। जिसके बाद नगर पालिका ने आनन-फानन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपना पक्ष रखा।
नगर पालिका का अनुरोध
तीनों पदाधिकारियों ने व्यापारियों से शांति बनाए रखने और नगर के विकास में सहयोग करने की अपील की। कहा कि नगर पालिका हमेशा व्यापारियों के हितों की रक्षा करेगी।