
अक्षय चौहान,खवासा
थांदला मे होने वाले बाबा श्याम के भव्य किर्तन को लेकर समिति द्वारा तैयारियां जोरो शोरो से चल रही है। समिति के सदस्यों ने बताया की थांदला नगर मे बाबा श्याम का एतिहासिक भव्य कीर्तन 12 जनवरी को थांदला मे होने जा रहा हे जिसमे बाबा श्याम के विश्वविख्यात भजन् गायक संजय मित्तल,दुर्गा गामड इंदौर,मनीष बैरागी थांदला,जीतू धोरा रतलाम द्वारा एक से बड़ कर एक बाबा के भजनो की प्रस्तुति दी जाएगी। इस कार्यक्रम का निमंत्रण श्री श्याम परिवार थांदला के सदस्यों द्वारा आज खवासा,भामल,बड़ी सरवा के श्याम प्रेमी को पत्रिका भेट कर कार्यक्रम मे अधिक से अधिक संख्या मे पधारने का निमंत्रण दिया।
