वॉइस ऑफ झाबुआ से सुरेश परिहार।
मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) की राज्य सेवा परीक्षा-2019 के परिणाम जारी हुए। उक्त परीक्षा हेतु इंदौर में रहकर तैयारी कर रहे पेटलावद क्षेत्र के ग्राम करवड़ के निवासी जयेश पिता संतोष पाटीदार ने सफलता प्राप्त कर लेखा सेवा अधिकारी बन गए है। उनकी इस सफलता पर परिजनों, इष्टमित्रों, ग्राम वासियों द्वारा बधाई शुभकामनाएं दी गयी।
