सीएम यादव के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए झाबुआ के उद्योगपति बृजेंद्र शर्मा
– शर्मा परिवार से हैं परिवारिक संबंध, मुख्यमंत्री की ओर से दिया गया विशेष आमंत्रण,
वॉइस ऑफ़ झाबुआ-डेस्क
——————————–
झाबुआ। बुधवार को भोपाल में आयोजित मुख्यमंत्री मोहन यादव के शपथ ग्रहण समारोह में झाबुआ के समाजसेवी एवम् उद्योगपति बृजेंद्र शर्मा (चुन्नू भैया) विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने सीएम यादव को गुलदस्ता भेंटकर शुभकामनाएं दी। गौरतलब है कि सीएम यादव के शर्मा परिवार से पारिवारिक संबंध है। वे हर परिवारिक आयोजन में शामिल होते रहे हैं। जब सीएम बने तो अपने शपथ ग्रहण समारोह के लिए यादव ने खास तौर पर बृजेंद्र शर्मा के लिए विशेष आमंत्रण पत्र भेजा। शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने को लेकर शर्मा ने बताया हमारे प्रदेश के नए मुख्यमंत्री हमेशा मेरे परिवार के साथ खड़े रहे हैं। परेशानियों में हौसला बढ़ाया तो खुशियों में शामिल होकर उसे दोगुना किया। हमारे परिवार के लिए यह बेहद आनंदित करने वाला पल है। हमारे मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव के नेतृत्व में हमारा प्रदेश चौमुखी विकास करेगा।
======