Homeअलीराजपुरअलीराजपुर के कट्ठीवाड़ा शिक्षा विभाग के 20.47 करोड़ के घोटाले के मुख्य...

अलीराजपुर के कट्ठीवाड़ा शिक्षा विभाग के 20.47 करोड़ के घोटाले के मुख्य आरोपी कमल राठौड़ की अग्रिम जमानत खारिज ।

दिलीप सिंह भूरियाअलीराजपुर ब्यूरो चीफ

आज अलीराजपुर जिले से एक बड़ी खबर निकलकर आई चुनावी माहौल मे कठ्ठिवाडा शिक्षा विभाग के 20.47 करोड़ के घोटाले के मुख्य आरोपी कमल राठौड़ को जिला न्यायालय से मांगी गई अग्रिम जमानत खारिज कर दी गई है जबकि अन्य आरोपियों को पहले जिला न्यायालय ने अग्रिम जमानत दे दी थी जिला अलीराजपुर से किसी स्थानीय अधिवक्ता ने उनकी पैरवी की थी लेकिन उनकी कोई भी दलील जिला न्यायालय ने नही मानी वही मुख्य आरोपी कमल राठौड़ को जिला पुलिस आज तक नही पकड़ पाई और इनाम घोषित किया था जबकि हाल ही में संपन्न चुनावी परिणाम के बाद अलीराजपुर के सोसल मीडिया ग्रुप में अपनी ही कॉलोनी या घर के बाहर भाजपा की जीत का जश्न मनाते दिखाई दिया जिसके बाद जिला पुलिस की सभी और बहुत किर किरी हो रही है और पुलिस और आरोपी कमल राठौड़ की गिरफ्तारी की नौटंकी आम जनता को समझ में आने लगी है क्योंकि घोटाले की राशि इतनी बड़ी है की हर कोई अपना कमिसन निकालने में लगा हुवा है ।लेकिन कमल राठौड़ को गिरफ्तार कोई होने देना नही चाहता क्योंकि उसके पीछे किस राजनेता का हाथ है यह वॉइस ऑफ झाबुआ के अगले अंक में आपको पढ़ने को मिलेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!