दीपक चौहान
जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही चोरी की वारदातें पुलिस प्रशासन को अलर्ट रहने की आवश्यकता भामल मामला है थांदला थाने की खवासा चौकी के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत भामल का जहां शनिवार रात्रि चोरों ने गांव के दो सुने घरों को निशाना बनाया प्राप्त जानकारी अनुसार शनिवार रात्रि भामल निवासी अनाज व्यापारी दशरथ पिता तुलसीराम चौहान अपने घर पर ताला लगा कर अपनी दुकान पर सोने चले गए थे देर रात्रि चोरों ने घर पर ताला लगा देखकर घर का मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में घुसे और वहां रखा सभी सामान अस्त व्यस्त कर दिया और गोदरेज का लॉक तोड़कर दो सोने की अंगूठी चांदी के पायल नए कपड़े आदि सामग्री चुराई

और इसके पश्चात घर में रखे नगदी 74800 भी चुरा कर ले गए घटना की जानकारी परिवार को तब मिली जब सुबह दशरथ अपने घर आया तो उन्होंने घर का ताला टूटा हुआ देखा इसी प्रकार एक दूसरे घर में भी चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया भामल पटेल फलिया निवासी पदम सिंह जादव गत रात्रि अपने घर पर ताला लगाकर खेत पर गेहूं की सिंचाई करने चले गए थे घर में रात्रि में परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था तो चोरों ने मौका पाकर शातिरता के साथ ताला तोड़ घर में घुसे और गोदरेज का ताला तोड़कर ढाई किलो चांदी और सोने की झुमकी कान की मुरकी एवं अन्य सामान कुल मिलाकर ढाई तोला सोना और 70 हजार रुपए नगदी की चोरी की घर में चोरी की घटना की सूचना पदम सिंह को तब मिली जब वह सुबह खेत से अपने घर लौटे

इसके बाद उन्होंने आसपास के लोगों की मदद से खवासा पुलिस चौकी पर चोरी होने की सूचना दी सूचना के आधार पर खवासा पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी लेकर पंचनामा बनाया। वॉइस का झाबुआ से चर्चा में ग्रामीणों ने बताया कि हमें रात्रि पुलिस गस्त की आवश्यकता है इसके 6 महीने पहले भी गांव में इसी प्रकार से चोरी हुई थी जिसका खुलासा आज तक नहीं हो पाया तब भी हमने रात्रि पुलिस गस्त की मांग की थी पर अभी तक हमारी मांग पूरी नहीं हुई
