परिवेश पटेल रायपुरिया
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक झाबुआ श्री प्रेमलाल कुर्वे एंव अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पेटलावद श्री सौरभ तौमर के द्वारा थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश रावत को कार्यवाही हेतु विशेष निर्देश दिये गये । दिनांक 23.11.2023 को सहायक उप निरीक्षक विनोद सोलंकी चौकी प्रभारी झकनावदा की टीम को सुचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति मधुकन्या नदी के पुल के ऊपर चौकी झकनावदा रायपुरिया मे अवैध रूप से नवयुवकों को गांजा बेचने ला रहा है इस सुचना पर चौकी प्रभारी झकनावदा सउनि विनोद सोलंकी के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी दिपक पिता उदाजी चौधरी उम्र 32 साल निवासी इन्द्राकोलोनी झकनवाद व कमल पिता प्रेमचन्द मेघवाल उम्र 24 साल निवासी ग्राम इन्द्राकालोनी झकनावदा को रंगे हाथो गांजा सहीत पकडा व उसके पास से पाँच किलो 318 ग्राम गांजा किमती दस हजार रूपये व एक मोटरसायकल बरामद किया गया उक्त आरोपीयो ने बताया की यहा गाँजा निर्मल पिता भेरूलाल मण्डोत निवासी झकनावदा के द्वारा दिया गया है यह आरोपी फरार है अपराध क्रमांक 737/2023 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का आरोपी दिपक पिता उदाजी चौधरी उम्र 32 साल निवासी इन्द्रा कलोनी झकनवाद व कमल पिता प्रेमचन्द मेघवाल उम्र 24 साल निवासी ग्राम इन्द्रा कालोनी झकनावदा , निर्मल पिता भेरूलाल मण्डोत निवासी झकनावदा पंजीबद्व किया गया । इस सराहनीय कार्य मे इन्चार्ज थाना प्रभारी उनि अशफाक खान, सउनि विनोद सोलंकी , आर 13 पंकजसिह राजावत , आर 673 जितेश डावर आर 117 दिपक का सराहनीय योगदान रहा ।