Homeझाबुआसारंगीदेव उठनी ग्यारस पर बड़े ही धूमधाम के साथ तुलसी विवाह ...

देव उठनी ग्यारस पर बड़े ही धूमधाम के साथ तुलसी विवाह हुआं सम्पन्न।

सुरेश परिहार सारंगी।
प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी सदर बाजार सारंगी राधा कृष्ण मंदिर पर तुलसी विवाह बड़े ही धूम-धाम से मनाया गया इस बार भी युवाओं ओर माता, बहनों ने जोर-जोर से तैयारी कर सदर बाजार मंदिर पर राधा कृष्ण व मंदिर का विशेष श्रृंगार किया गया , इस बार बारात सौभाग्यमल बंबोरी के यहां से गाजे बाजे के साथ भगवान शालिग्राम बगी में विराजमान होकर पूरे नगर दुल्हे राजा शालिग्राम जी भगवान का वर घोड़ा निकाला और राधा कृष्ण मंदिर पर पहुंचे जहां भगवान के बारातियों का भव्य स्वागत भक्तों द्वारा किया गया, भगवान शालीग्राम जी ने राधा कृष्ण मंदिर पर तोरण लगाया ओर पुरे रिती रिवाज के साथ तुलसी विवाह सम्पन्न किया। विवाह में जजमान ने भगवान के लग्न की विधि अनुसार हवन, ओर फेरे कर कन्या दान भी किया सभी उपस्थित भक्तों ने अपने अपने अनुसार दान किया। महा आरती के पश्चात महाप्रसादी का वितरण किया गया। इस धार्मिक आयोजन में नगर के सभी समाज के समाज जनों ने पधार कर धर्म लाभ लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!