कस्बा जोबट में स्थित शासकीय महाविद्यालय जोबट में हुई चोरी चोरों ने 9 मॉनिटर 5 कीबोर्ड 10 माउस हुए चोरी कक्ष में लगी जाली दिखी टूटी हुई , अंदाज लगाया जा रहा है कि शासकीय महाविद्यालय जोबट की लाइब्रेरी में हुई चोरी में चोरो ने जाली को तोड़ कर ही चोरी की घटना को अंजाम दिया होगा ? महाविद्यालय जोबट में जब लायब्रेरी में वही के प्रोफेसर पहुचे तब मोके पर उन्होंने देखा कि कक्ष से मॉनिटर कीबोर्ड माउस आदि गायब है व आस पास देखने पर जाली टूटी हुई दिखी

तभी महाविद्यालय के प्रोफेसर ने तुरंत घटना की जानकारी महाविद्यालय जोबट के प्रिंसिपल सकाराम भूरिया को दी । वही प्रिंसिपल महोदय को महाविद्यालय पहुचने में 1 घण्टे का समय लग गया क्यों कि वह जोबट मुख्यालय के केन्द्र पर नही रहते है