Homeअलीराजपुरजोबट में मुकाबला कांग्रेस और बागियों के बीच भाजपा कही नही

जोबट में मुकाबला कांग्रेस और बागियों के बीच भाजपा कही नही

आजाद नगर भाभरा संवाददाता

अलीराजपुर जिले की दोनो विधानसभा में आज तक के प्रचार प्रसार में जिले की जोबट और अलीराजपुर विधानसभा में जनता के बीच अगर कोई अपना सिक्का चल रहा है तो वो है कांग्रेस और बागी निर्दलीय उम्मीदवारों का जिले भर में भाजपा कही नही है ।भाजपा के नेता अपने काम के बदले नही देश के प्रधानमंत्री और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री नाम पर वोट मांग रहे है जबकि दोनो ही उम्मीदवार की अपनी कोई उपलब्धियां नही भाजपा के दोनो उम्मीदवार देश के प्रधानमंत्री मोदी जी और शिवराज की योजनाओं में जैसे मुफ्त राशन प्रधानमंत्री आवास और लाड़ली बहना योजनाओं के नाम पर वोट के लिए जगह जगह जाकर प्रचार प्रसार कर रहे है और जगह जगह कांग्रेस को कोश रहे है ऐसा कतई नहीं है जोबट विधायक उम्मीदवार का जन्म ही कांग्रेस जैसे राष्ट्रीय पार्टियों के नेताओ और परिवार के बीच हुवा और बड़े भी कांग्रेस की लाठी पकड़कर हुवे और पूरी सत्ता कांग्रेस के सहारे ही चलाई और बागी होकर चुनाव लड़ बागी होकर भाजपा में पहुंचे और आज उसी कांग्रेस को बुरा भला बोल रहे हो जिस कांग्रेस ने विशाल रावत को पहला कपड़ा भी कांग्रेस के रूपयो से आया होगा और पहली रोटी भी कांग्रेस के रूपयो से खाई होगी भूल मत जाना आपके दादा अजमेर सिंह रावत से लेकर आपकी माताजी श्रीमती सुलोचना रावत को मंत्री पद तक नवाजे गए आपके पास जो कुछ है वो सब कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस के नेताओ और छोटे छोटे कार्यक्रताओं की मेहनत का ही नतीजा है ।हर एक कांग्रेसी कार्यक्रता ने आपको निजी सहयोग देकर चुनाव में आपकी राजनीति को नया जीवन प्रदान किया है ।आज चुनावी माहौल में आप यह भूल गए हो आप की राजनेतिक माता पार्टी कांग्रेस ही है जोबट अलीराजपुर चुनावी जंग में जिस भी प्रकार से कांग्रेस और भाजपा के नेताओ की जुबानी जंग चालू है और एक दूसरे को नीचा दिखाने के हर एक प्रयास किए जा रहे है जिससे यही लगता है की यह लोकतंत्र की स्थापना और उसके विकाश का पर्व नही युद्ध का मैदान है लेकिन जिले की दोनो ही सीटो पर चुनावी दिन कट जाने के बाद आज सूत्रो और जनता के बीच का सर्वे बता रहा है की कांग्रेस और बागियों के बीच ही दोनो ही सीटो में काटे की टक्कर है और भाजपा कही दिखाई ही नहीं दे रही है क्योंकि दोनो ही भाजपा नेताओ की कोई विशेष उपलब्धियां जनता को नही दिखा पा रहे है । जिससे दोनो ही उम्मीदवार जनता में वोट मांगे तो मोदीजी और शिवराज सिंह के नाम पर वोट मांग ही सकते है खुद के नाम पर नही क्योंकि भारतीय जनता पार्टी के नेता अपने बड़े नेताओं और उनके काम पर ही वोट मांगेते है खुद के काम के बदले वोट तो कांग्रेस और बागी विधायक उम्मीदवार ही मांग सकते क्योंकि उनका काम जमीन पर दिखाई देता है और उनकी उपलब्धियां भी जमीन पर लोगो को दिखाई दे रही है जनता गूगल चलाती है x चलाती है और वॉट्स एप और फेसबुक देखती है की आपने जिले में अब तक क्या किया जनता को उम्मीदवार यह बताए मेने क्या किया यह ना बताए की मोदी शिवराज सिंह ने क्या किया ।जनता बिलकुल समझदार है उसको किसको वोट करना है बखूबी अपनी ताकत से बेईमान और फर्जी तथा सालो जनता से दूरियां बनाकर रखने वाले नेताओ को तो कतई अपना विधायक नही चुनती है हा नया विधायक जरूर जनता चुन सकती है चुनावी माहौल गर्म है आज इतना ही काफी है आपका वोज अगले अंक में इससे आगे की कहानी और सच्चाई लेकर अगले अंक में आएगा तब तक पड़ते रहिए वोज की खबरे ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!