*झाबुआ* भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रवीण सुराना ने लिखा संभागीय प्रभारी राघवेन्द्र जी गोतम को पत्र उक्त जानकारी देते हुए जिला भाजपा मीडिया प्रभारी योगेन्द्र नाहर ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लडने एवं प्रचार करने वाले महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनिता अजनार, पुर्व नगर पालिका अध्यक्ष धनसीहं बारिया, पुर्व मण्डी अध्यक्ष भंवरसिह बिलवाल, पुर्व किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष कमलसिंह भाबोर, पुर्व नगरपरिषद अध्यक्ष, गोविन्द अजनार को भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी एवं भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ कार्य करने के लिए तत्काल प्रभाव से निष्कासित करने के लिए पत्र जारी किया गया है