नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद स्पष्ट हुई उम्मीदवारों की स्थिति
थांदला विधानसभा चुनाव में 9 उम्मीदवार रहेंगे मैदान में,किसी भी उम्मीदवार ने नही लिया नाम वापस
थांदला – 30 अक्टूबर नामांकन दाखिल करने के आखिरी तारीख की 2 नवंबर को 3:00 बजे तक नाम वापसी का आखिरी समय तय किया गया था ।
नाम वापसी के पूरे हो जाने के बाद थांदला विधानसभा में उम्मीदवारों की स्थिति स्पष्ट हो गई।
30 अक्टूबर 11 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे । जिनमें दिनेश फौजमल डामोर व ओमप्रकाश कटरा का अमान्य माना गया था । जिसके बाद 9 उम्मीदवार में से
2 नवंबर को किसी भी उम्मीदवार की ओर से नामांकन वापस नहीं लिया गया। अब थांदला विधानसभा चुनाव में 9 उम्मीदवार चुनावी मैदान में दिखाई देंगे जो निम्नानुसार हैं ।
(1) वीर सिंह भूरिया ( कांग्रेस)
(2) कल सिंह भाभर (भाजपा)
(3) माजू डामोर (भारतीय आदिवासी पार्टी)
(4) तोलसिंह मुनिया ( जेडीयू)
(5) इलियास मचार (बीएसपी)
(6) मनीष मुनिया (बीटीपी)
(7) उदेसिंह मचार (निर्दलीय)
(8) बाबू डामोर (निर्दलीय)
(9) तनसिंह मेड़ा ( निर्दलीय)