Homeधाररिंगनोदचौकी रिंगनोद पुलिस को अवैध वियर शराब की तस्करी करने वाले 01...

चौकी रिंगनोद पुलिस को अवैध वियर शराब की तस्करी करने वाले 01 आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली।

रिंगनोद:- (योगेश गवरी) रिंगनोद चौकी के अंतर्गत ग्राम ढाकनबारी के रहने वाले कालू पिता आलम मावी ने घर में छिपा रखी थी अवैध बियर शराब की पेटीयां पुलिस टीम द्वारा आरोपी के कब्जे से कुल 30 पेटी माउण्ट कम्पनी की बियर कुल 360 बल्क लीटर कीमती 90,000/- रुपये की जप्त ।bआगामी विधानसभा चुनाव 2023 को दृष्टिगत रखते हुए धार पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह द्वारा अवैध शराब की खरीदी / बिक्री, परिवहन के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धार डॉ. इंद्रजीत बाकलवार के मार्गदर्शन में जिले के समस्त एस. डी. ओ.पी. व थाना प्रभारियों के साथ सायबर सेल धार को उचित कार्यवाही हेतु लगाया गया था। जिसके तारतम्य में एस. डी. ओ. पी. सरदारपुर आशुतोष पटेल द्वारा अवैध शराब तस्करी के आरोपियों की धड़पकड़ हेतु थाना प्रभारी सरदारपुर निरीक्षक प्रदीप खन्ना व चौकी प्रभारी रिंगनोद उनि जगदीश निनामा को निर्देशित किया गया।

आज दिनांक 01.11.2023 को थाना प्रभारी सरदारपुर प्रदीप कुमार खन्ना एवं चौकी प्रभारी रिंगनोद जे सी निनामा के नेतृत्व में पुलिस चौकी रिंगनोद की टीम के द्वारा मुखबिर सूचना पर से ग्राम ढाकनवारी के आरोपी कालु पिता आलम मावी निवासी ढाकनबारी के घर के पास दिवाल की आड़ में तिरपाल से ढककर छिपाकर रखी हुई 30 पेटी माउण्ट कम्पनी की बियर किमती 90,000 रूपए (कुल 360 बल्क लीटर बीयर शराब) को जप्त की तथा मौके से ही आरोपी कालु पिता आलम मावी, निवासी ढाकनबारी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी कालू से जमशुदा शराब रखने एवं स्त्रोत के संबंध में पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी का नाम कालु पिता आलम मावी जाति भील, उम्र 34 वर्ष निवासी ढाकनबारी थाना सरदारपुर जिला धार रहने वाला है इनकी रही सराहनीय भूमिका – उक्त आरोपी को पकड़ने में उनि जे सी निनामा, चौकी प्रभारी रिंगनोद, थाना सरदारपुर, सउनि दशरथसिंह चौहान, प्रआर 911 थानसिंह जमरा, प्रआर 810 बच्चूसिंह, आरक्षक 395 दिलीप बघेल, आरक्षक 397 योगेश, आरक्षक 488 शिव, आरक्षक 372 विनोद की सराहनीय भूमिका रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!