दीक्षांत शर्मा जोबट
जोबट विधानसभा 192 सीट पर कांग्रेस ने सेना महेश पटेल को कांग्रेस प्रत्याशी घोषित किया है वही कांग्रेस की नामांकन सभा एवं रैली का कार्यक्रम जोबट की अनाज मंडी प्रांगण में शुरु हुआ.

हजारों की तादाद में कांग्रेस कार्यकर्ता पहुँचे नामांकन रैली में सेना पटेल ने दिखाया अपना दम कहा जोबट विधानसभा की जनता हमारे साथ है वही नेताओ ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया . कई नेताओ ने भाजपा सरकार को जम कर महंगाई व बेरोजगारी पर तंज कैसे वही जोबट के जाने माने नेता कमरु अजनार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी 17 नवम्बर को भाजपा का राम राम सत्य कर देंगी .

ओर केंद्र सरकार की रीति से न खुश कांग्रेस नेता कमरु अजनार ने प्रधानमंत्री मोदी पर मुहावरा दिया कि मोदी तेरे राज में कटोरा देदो हाथ में भाजपा की आपसी गुट बाजी पर कमरु अजनार ने निशाना साधा की पहले उप चुनाव में सुलोचना व विशाल रावत भाजपा को अच्छे लग रहे थे वही इस चुनाव में भाजपा के ही एक दूसरे नेता के खेमे में भाजपा के ही दिग्गज नेता दिखाई दे रहे है

वही जमीन अधिग्रहण की बात पर भाजपा सरकार को महेश पटेल ने लिए आड़े हाथों और कहा कि गरीब आदिवासीयो की जमीन का हक उनसे छीनने का काम भाजपा सरकार कर रही है वही जोबट कांग्रेस प्रत्याशी सेना पटेल ने कहा कि असल मे विधायक तो आंम जनता है में तो सेवक बन कर कार्य करूंगी वही अनाज मंडी में हो रहे कार्यक्रम में अचानक से बन्दर के आने पर महेश पटेल ने कहा कि अब तो भगवान हनुमानजी का आशीर्वाद भी सेना पटेल को मिल रहा है वही अब सम्पूर्ण मध्यप्रदेश से भी भाजपा का सफाया तय है

मोनू बाबा ने भाजपा नेताओं पर भड़कते हुए बोला कि भाजपा के दलाल आएंगे और जोबट की भोली भाली जनता से जमीन हड़पेंगे और कहा कि चुनाव में भाजपा के लोगो को गांव मे ना घुसने दे । महेश पटेल ने बताया कि भाजपा के लोग ही कहते है कि हमारे नेता ही हमारे फोन नही उठाते है ओर कहा कि इस चुनाव में भाजपा की जमानत जप्त करवाना है जरूरी हे ।