HomeUncategorizedनगर में हुआ भव्य खाटू श्याम भजन संध्या का आयोजन,देर रात तक...

नगर में हुआ भव्य खाटू श्याम भजन संध्या का आयोजन,देर रात तक बाबा के भजनों पर झूमे भक्त

अक्षय चौहान,खवासा

खवासा। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी खवासा में श्री श्याम परिवार द्वारा धूमधाम से पांचवी बार ग्यारस पर बाबा का कीर्तन बुधवार को किया गया जिसमें बाबा का आलोकित श्रंगार श्री श्याम परिवार रावटी द्वारा किया गया,बाबा की ज्योत लगा कर भक्तों ने अपने मन का भाव बाबा को सुनाए,रात्रि 9 बजे पूजन अर्चना कर भजन संध्या पारम्भ की गई

प्रसिद्ध भजन गायकों ने सुनाए भजन

जिसमें सवर्प्रथम त्रिलोक परिहार ने बाबा के एक से बढ़ कर एक भजनों की प्रस्तुति दी जिमसें गणेश वंदना से कार्यक्रम की सुरुआत की जिसके बाद ,म्हारा कीर्तन में रस बरसाओ,खाटू वाले श्याम तेरी शरण मे आ गयो के साथ कई भजनों की प्रस्तुति दी इनके बाद इंदौर से सुप्रशिद्ध भजन गायिका कंचन सोनी ने बाबा के चरणों मे भाव भरे भजनों की प्रस्तुति दी जिसमे आयो सवारियों सरकार लीले पर चढ़कर,आज बिरज में होरी रे रसिया एवं बालाजी के भजनो की प्रस्तुति दी जिसमे श्याम प्रेमी अपने आप को थिरकने से नही रोक पाए इनके बाद देवास से जीवन योगी ने बाबा के भाव विभोर भजनों के साथ बाबा को अपने मन के विचार बताए।

रात्रि में किया महाप्रशादी का वितरण

रात्रि में आरती के बाद बाबा को 56 भोग लगाकर महाप्रशादी का वितरण भी किया गया,भजन संध्या में आस पास के ग्रामीण भी बाबा का भजन सुनने पधारे थे भजन संध्या का उत्साह महिलाओं में काफी देखा गया

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!