परिवेश पटेल
पेटलावद की राजनीति में एक बड़ा भूचाल आ गया। जनपद अध्यक्ष रमेश सोलंकी ने आज निर्वाचन कार्यालय से अपना नामांकन लिया है। माना जा रहा है वे निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लडने के पूरे मूड में है। वे भाजपा से बगावत करेंगे या नही यह नाम वापसी के बाद पता चलेगा। हालांकि इसकी प्रबल संभावनाएं राजनीतिक जानकार तलाश रहे है। माना जा रहा है भाजपा द्वारा घोषित प्रत्याशी से कई बड़े भाजपा नेता खासे नाराज है और इसी नाराजगी का नतीजा है कि जनपद अध्यक्ष रमेश सोलंकी ने नामांकन लिया है। बड़ा सवाल यह है कि क्या इस बार भी भाजपा में बगावत देखने को मिलेगी या फिर संगठन अपने रूठे नेताओं को मनाने में कामयाब रहेगा। यह आने वाले दिनों में पता चलेगा।