संवाददाता @-सुनील खोड़े
———————————–
पेटलावद। कांग्रेस के बागी प्रत्याशी के रूप में अकमाल सिंह मालू डामर द्वारा नामांकन फॉर्म दाखिल किया गया, सैकड़ो की संख्या में मालू डामर के साथ सैकड़ों समर्थक ढोल धमाकों के साथ नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचे हैं। गौरतलब है कि मालू डामर कांग्रेस से पेटलावद विधानसभा में टिकट की मांग कर रहे थे किंतु उन्हें टिकट नहीं मिलने पर उनके द्वारा कांग्रेस से बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़ा जाएगा। जिसको लेकर आज नामांकन दाखिल किया गया है। मालू डामर के साथ सैकड़ो की संख्या में लोग नामांकन दाखिल करने पहुंचे थे वर्तमान में देखा जाए तो मालू डामर ने भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों को टक्कर देने हेतु दस्तक दे दी है।

हालांकि कांग्रेस के बाकी प्रत्याशी अकमाल सिंह मालू को दिग्गज नेताओं का सपोर्ट भरपूर मिल रहा है इन्हीं के चलते अकमाल सिंह मालू आज चुनावी मैदान में हैं। कांग्रेस प्रत्याशी वालसिंह मेडा की यहां मुश्किले बढ़ती दिखाई पड़ रही हैं। अब देखना यह होगा कि विधानसभा चुनाव में ऊंट किसी और करवट लेता है यह भविष्य के गर्भ में है अकमाल सिंह मालू अपने सैकड़ो समर्थको के बीच नामांकन पत्र दाखिल करना कांग्रेस प्रत्याशी की मुश्किलें बढ़ा रहा है।