धार । भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय समिति दिल्ली में बैठक के बाद आज मध्य प्रदेश के अधिकृत प्रत्याशीयों की पांचवी सूची जारी की जिसमें धार जिले के शेष तीन विधानसभा क्षेत्र के भाजपा अधिकृत प्रत्याशी घोषित किए गए जिसमें धार से वर्तमान विधायक नीना विक्रम वर्मा, सरदारपुर से पूर्व विधायक वेलसिंह भूरिया, मनावर से जिला पंचायत सदस्य शिवराम सिंह गोपाल कन्नौज को भाजपा अधिकृत उम्मीदवार बनाया गया है। भाजपा के अधिकृत उम्मीदवार की घोषणा होते ही तीनों विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर व मिठाई बाटकर खुशी मनाई तथा जिला संगठन,प्रदेश एवं राष्ट्रीय संगठन का आभार माना । उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।
विधानसभा का नाम—धार
1- सीट क्रमांक – 201
2- प्रत्याशी का नाम—-श्रीमती नीना वर्मा
3- वर्तमान/ पूर्व पद – विधायक धार
4- पिता / माता नाम– श्री लक्ष्मणसिंह जी भाकर
पति नाम- श्री विक्रम वर्मा पूर्व केंद्रीय मंत्री
5 – उम्र- 65
6 – शिक्षा —- बी;ए;
7 – भाई बहन संख्या- 2
8 – पुत्र पुत्री—- 3
9 – व्यवसाय – कृषि
10 – निवास पता- धार
सरदारपुर विधानसभा क्षेत्र
विधानसभा का नाम—सरदारपुर
1- सीट क्रमांक – 196
2- प्रत्याशी का नाम–वेलसिंह भूरिया
3- वर्तमान/ पूर्व पद – भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य,पूर्व विधायक,
4- पिता / माता नाम–श्री बदाजी भूरिया
पत्नी नाम- जमुना भूरिया
5 – उम्र- 44
6 – शिक्षा —-बीए. एल.एल. बी
7 – भाई बहन संख्या-12
8 – पुत्र पुत्री—-01
9 – व्यवसाय – कृषि
10 – निवास पता- ग्राम भीलखेड़ी सरदारपुर
भाजपा विधानसभा अधिकृत प्रत्याशी
विधानसभा का नाम- मनावर
1- सीट क्रमांक – 199
2- प्रत्याशी का नाम-परमेश्वर (शिवराम) गोपाल कन्नौज—
3- वर्तमान/ पूर्व पद – जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्रमांक 26
4- पिता -स्व गोपाल कन्नौज
पत्नी नाम-
5 – उम्र- 27
6 – शिक्षा -B.Tech engineer
7 – भाई बहन संख्या- 2
8 – पुत्र पुत्री- नहीं
9 – व्यवसाय – कृषि
10 – निवास पता- ग्राम बजट्टा मनावर