दिलीप सिंह भूरिया
अलीराजपुर ब्यूरो चीफ पूरे देश में मां शक्ति की आराधना के पर्व की महाधुम है ।गुजरात राज्य से निकलकर पूरे हिंदुस्तान में फैले हिंदू परंपरा में मां महाकाली के काली विभिन्न रूपों की आराधना और पूजा का पर्व नवरात्रि पूरे देश में बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है उसी कड़ी में पहले दिन से ही आजाद नगर भाभरा के नए बाजार और महाकाली माता मंदिर अम्बे माता मंदिर बेरियर और हनुमान मंदिर पर नगर में पहले दिन से ही गरबों की धूम है जिसमे नगर के महिला मंडल द्वारा गरबा बड़े धूम धाम से खेला जा रहा है ।।

नगर के अलावा ग्रामीण एरिया बरझर सेजावड़ा जैसे बड़े ग्रामीण एरिया और गांव गांव फलिया फलिया में मां की प्रतिमा स्थापित कर गरबे का आयोजन किया जा रहा है और बड़े उत्सव से नवरात्रि पर्व मनाया जा रहा है