काकनवानी – आचार संहिता लागू हो जाने के बाद भी काकनवानी क्षेत्र में विधायक निधि से दिए गए टैंकर बगैर पुताई के ही दिखाई दे रहे हैं। जबकि आचार संहिता में विधायक निधि से दिए गए टैंकरों पर किसी भी पार्टी या चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार का नाम नहीं होना चाहिए।
वायरल वीडियो काकनवानी के तड़वी फलिये का बताया जा रहा है । अब देखने बाद वाली बात होगी कि आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर प्रशासन क्या कार्रवाई करता है।