Homeअलीराजपुरवॉइस ऑफ झाबुआ ने पहले ही चेताया था की राजिस्थानी ठेकेदार घटिया...

वॉइस ऑफ झाबुआ ने पहले ही चेताया था की राजिस्थानी ठेकेदार घटिया सड़क बना रहा है अमानक स्तर की सामग्री का उपयोग कर बनाई थी सड़क भाजपा नेताओ के दबाव में शिकायत के बाद भी नही हुई थी कार्यवाही

दिलीप सिंह भूरिया
अलीराजपुर ब्यूरो चीफ आजाद नगर भाभरा नगर परिषद के द्वारा सोनी मोहल्ले से आजाद कुटिया और हुसैनी चौक भूराघाटा तक की 86 लाख रुपए से ज्यादा की लागत की सड़क का निर्माण राजस्थान के ठेकेदार को मिला था जब सड़क का निर्माण चालू ही किया था

तब ही खबरों के माध्यम से वॉइस ऑफ झाबुआ ने सभी अधिकारी कर्मचारी और स्थानीय नगरपरिषद को भी अवगत करवा दिया था लेकिन ना ही नगर परिषद पार्षद अध्यक्ष विधायक सांसद और ना ही जिला कलेक्टर ने इस और ध्यान दिया घटिया किस्म का अमानक सामग्री का इसमें स्तेमाल किया गया जिससे बाद भी भाजपा नेताओ और सीएमओ इंजीनियर ओर भाजपा के एक नेता ने राजस्थानी ठेकेदार को रोड बनाने में भ्रष्टाचार करने में खूब मदद की ओर आज नतीजा आजाद कुटिया के समीप मात्र 6 महीने में गड्डे हो गए है साथ ही पूरी सड़क पर गिट्टी नजर आने लगी है जहा गड्ढा हुवा है नगर परिषद ने अमानत राशि 30% अपने पास रखी है लेकिन नगर पालिका अध्यक्ष की नींद ही नहीं खुलती और खुलती भी है और चुनाव के समय नगर भ्रमण पर नगर परिषद अध्यक्ष निकलते है बाकी समय अपने घर में और तो और नगर परिषद भी घर से संचालित होती है ।

नगर में क्या परेशानी है उनको तो उनके अंधभक्त भी नही बताते जिससे नगर की दुर्दशा हो रही है भूराघाटा पर तो सड़क में 6 मीटर लंबा गड्ढा सड़क पर हो चुका है और आज भी आमखुट और अन्य ग्रामों से आने वाले वाहन चालक परेशान है और उस वार्ड के लोग भी काफी परेशान है लेकिन वो भी बोले क्या लक्ष्मी लेकर वोट दिया है तो भुगतना तो सभी को पड़ेगा पार्षद तक को कुछ नही कह पाते ।आजाद कुटिया मार्ग की भी अब स्थिति लगातार वाहनों के दबाव और घटिया सड़क के निर्माण के कारण खराब होती जा रही है चुनावी वर्ष है ।नेता नगरी तो ठीक इस भ्रष्टाचार में अधिकारी और कर्मचारी जांच सुरू करते है या यहां भी गेंहू कांड ,ड्रेस कांड जैसा यह भी मामला दब जायेगा । वॉइस ऑफ झाबुआ के अगले अंक में आपको पढ़ने मिलेगा। सुशील ठाकुर सीएमओ भाभरा ,से संवाददाता ने इस सड़क में हुवे भ्रष्टाचार को लेकर चर्चा की तो उनका कहना है की मेरे कार्यकाल में सड़क निर्माण नही हुवा है और सड़क खराब हो रही है और भ्रष्टाचार हुवा है तो में इंजीनियर को बोलता हु । हिमांशु पाटीदार इंजीनियर से जब संवाददाता ने चर्चा की तो उनका कहना है की देखते है यह वही इंजीनियर है जो सड़क के निर्माण करते समय सड़क की सामग्री का मिलान रात में होता था जिसमे पूर्व में बारिश में जमी हुई सड़क की थैलियों को खुद कूवा चौक पर ठेकेदार के साथ मिक्सर मशीन में डलवाते देख आम नागरिकों ने वीडियो बनाना चालू किया और कुछ पत्रकारों को बुलाया तब जाकर जमी घटिया सीमेंट की बोरिया हटाई थी ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!