बालुसिंह बारिया
सरदारपुर। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डा. इन्द्रजीत बाकलवार द्वारा धार जिला के सभी थाना चौकीयों पर अवैध शस्त्र, अवैध शराब कारोबारीयो के विरूद्ध कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है जो एसडीओपी सरदारपुर आशुतोष पटेल एवं थाना प्रभारी अमझेरा संजय सिंह बैस के निर्देशन में चौकी दसई प्रभारी उपनिरीक्षक राजू मकवाना व चौकी दसई के बल ने मुखबीर सूचना पर आरोपी युवराज पिता रामसिंह जाति राजपुत निवासी बिडवाल,अर्जुन पिता बलवन्त जाति राजपुत निवासी बिडवाल ,दिनेश पिता आनंदीलाल जाति पाटीदार निवासी बिडवाल, वासुदेव पिता रामलाल प्रजापत निवासी कुम्हारपाट दसई ,गोपाल पिता दशरथ जाति भील निवासी कुम्हारपाट दसई को ग्रांम चिराखान मे दो अलग -अलग जगह से अवैध सटोरियो को दबिश देकर पकडा । जिसने कब्जै से अंक लिखी सटटा पर्चीया,एक डायरी एंव नगदीक कुल मश्रुका 12687 रूपये आरोपीगण से जप्त कर आरोपीगणो के विरूध पुलिस चोकी दसई थाना अमझेरा पर प्रकरण पंजीबध्द किया गया ।
भूमिका प्रकरण में पुलिस चौकी दसई पर पाचो आरोपियो के विरुद्ध कार्यवाही की गई । उक्त कार्यवाही में चौकी दसई से चौकी प्रभारी राजू मकवाना, कार्यवाहक सउनि दुर्ग्राप्रसाद वैष्णव, कार्यवाहक प्रआर. 508 ईश्वरसिंह भुरिया, आर. 184 राजू नायक आर.246 अनिल सिंह,आर.428 देवेन्द्र परमार,सेनिक रितुराज चोहान 50,सेनिक बाबुलाल मकवाना 253 की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।