सरदारपुर:-(योगेश गवरी) नगर सरदारपुर की जीवन रेखा माही नदी से स्टॉक डेम पाले के टूट जाने के कारण तेजी से पानी बह रहा है आने वाले गर्मी के दिनों में यह पानी रुक नहीं पाएगा और एक विकराल समस्या लेकर नगर के आसपास क्षेत्र को बड़ी समस्या झेलनी पड़ सकती है अगर समय रहते इस माही डैम के स्टॉक डेम को सही नहीं किया गया तो सारा पानी बह निकलेगा जैसे ही गर्मी का सीजन आएगा माही सागर पर पानी की किल्लत शुरू हो जाएगी इस पानी की जिलों को दूर करने के लिए समय रहते इस स्टॉक डेम को सही किया जाए तो यह पानी कुछ हद तक नगर के आसपास क्षेत्र को डूबते का तिनके के सहारा बन सकता हैं माहीं नदी के पुल को बंद करने के संबंध में आल्हा अधिकारी को अवगत कराने के उपरांत भी आज तक माही स्टॉक डेम को बंद नहीं किया गया तो सारा पानी बह कर निकल जाएगा माही सरदारपुर नगर के आसपास क्षेत्र के लिए जीवन दाहिनी नदी मानी जाती है
कुछ हद तक आसपास के क्षेत्र के लिए यह वरदान साबित होती है माही सागर में पानी के होने के कारण यहां का प्राकृतिक सौंदर्य देखने लायक होता है नगर सरदारपुर के आसपास के क्षेत्रवासियों का कहना है कि कि अगर समय रहते इन स्टॉक डेम के दरवाजे को बंद कर दिया गया तो कुछ हद तक यह पानी नगर के आसपास क्षेत्र के लिए वरदान साबित हो सकता है आमजन की एक यही मांगे की नगर के आसपास ऐसा कोई बड़ा जल स्रोत नहीं है सिर्फ माही माही सागर ही एकमात्र जल स्रोत है अगर इसमें ही पानी नहीं रहा तो आने वाले दिनों में पानी की विकराल समस्या से नगर के आसपास क्षेत्र को झेलनी पड़ेगी आम की यह भावना है कि अगर माहीं नदी का डेम जल्दी बंद कर दिया जाता है तो लंबे समय तक प्राकृतिक सौंदर्य का नजारा देखने को मिल सकता है नगर सरदारपुर के आसपास क्षेत्र की यही एक एक मांग है कि इसको समय रहते दुरुस्त किया जाए