दिलीप सिंह भूरिया
अलीराजपुर ब्यूरो चीफ चंद्रशेखर आजाद नगरभाभरा भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा-2023 के तहत् विकासखंड के शासकीय अशासकीय विद्यालयों के 3500 विद्यार्थियों ने भाग परीक्षा दी। संस्कृति ज्ञान परीक्षा के विकासखंड समन्वयक बाबूलाल वाणी व सहायक प्रकाशनारायण नागर ने उक्त जानकारी देते हुवे बताया संस्कृति ज्ञान परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में उत्साह देखा गया|विद्यार्थियों ने भारतीय संस्कृति के साथ-साथ विभिन्न धर्मों व उनकी संस्कृतियों के बारे में जाना। विकासखंड स्तर संस्कृति ज्ञान परीक्षा कार्य में नवचेतना विस्तार केन्द्र के गायत्री परिजन आनंद शाह,भावेश शाह,हेमेन्द्र गुप्ता,सुभाष निगम का विशेष सहयोग रहा । उत्कृष्ट विद्यालय में तीन सौ विद्यार्थियों ने दी परीक्षा दी। उत्कृष्ट विद्यालय में संस्था प्राचार्य निलेश शाह के मार्गदर्शन में परीक्षा प्रभारी हेमेन्द्र गुप्ता के द्वारा परीक्षा सम्पन्न करवाई गई।विद्यालय में तीन सौ से अधिक विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।परीक्षा संयोजन में विद्यालय शिक्षक-शिक्षिकाओं की सराहनीय भूमिका रही।
