Homeधारसरदारपुरप्रियंका गांधी की ऐतिहासिक जन आक्रोश सभा के लिए विधायक ग्रेवाल ने...

प्रियंका गांधी की ऐतिहासिक जन आक्रोश सभा के लिए विधायक ग्रेवाल ने माना आभार

सरदारपुर:-आगामी विधानसभा चुनाव से पहले 5 अक्टुबर 2023 को राजगढ मे कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की ऐतिहासिक जन आक्रोश सभा संपन्न हुई। जन आक्रोश सभा मे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह, प्रदेश प्रभारी रणदीपसिंह सुरजेवाला, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचोरी, कांतिलाल भूरिया, अरूण यादव, प्रदेश के सह प्रभारी कुलदीप इन्दौरा, पूर्व मंत्री जीतु पटवारी, सभा के प्रभारी विशाल पटेल, धार जिले के विधायकगण उमंग सिंघार, सुरेन्द्रसिंह बघेल, पांचीलाल मेडा, हीरालाल अलावा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष कमलकिशोर पाटीदार, जिला प्रभारी निर्मल मेहता, पूर्व जिलाध्यक्ष बालमुकुन्दसिंह गौतम, पूर्व सांसद गजेन्द्रसिंह राजूखेडी, पूर्व विधायक भंवरसिंह शेखावत, वरिष्ठ नेता मुजीब कुरैशी, कुलदीपसिंह बुन्देला भी शामिल हुए थे। सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल ने जन आक्रोश सभा मे राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को सुनने के लिए उमडे जनसैलाब के लिए मालवा-निमाड अंचल के विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद, प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष, प्रदेश कांग्रेस द्वारा नियुक्त प्रभारी एवं सह प्रभारी, ब्लाॅक अध्यक्ष, जिला संगठन मंत्री, महिला कांग्रेस, सेवादल, युवक कांग्रेस, एनएसयूआई के जिला अध्यक्षो एवं सभी विभाग, प्रकोष्ठो के जिला अध्यक्षो सहित मालवा-निमाड अंचल के कांग्रेस कार्यकर्ताओ एवं आम जनता का आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!