दिलीप सिंह भूरिया
अलीराजपुर ब्यूरो चीफ चंद्रशेखर आज़ाद नगर भाभरा जिलास्तरीय जैवविविधता प्रतियोगिता में एकलव्य सेजावाडा़ प्रथम स्थान पर रही जबकि सर प्रताप जिला उत्कृष्ट व माॅडल स्कूल आलीराजपूर क्रमशः द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर रही| जिला स्तरीय जैव विविधता प्रतियोगिता का आयोजन वन विभाग डीएफओ मंयक गुर्जर एवं एसडीओ एएस ओहरिया के मार्गदर्शन में तथा उत्कृष्ट विद्यालय प्राचार्य पुष्पेन्द्र वाघेला के समन्वय व उत्कृष्ट के वरिष्ठ शिक्षक जितेन्द्र तंवर,राघवेन्द्र गेहलोत,विश्वजीत तंवर वन विभाग के वनपाल लोकेन्द्रसिंह कुशवाह,रेणुका कटारा,शैलेन्द्र वाणी,वनरक्षक जैसमीन नेटाव के विशेष सहयोग से किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त टीम को 3000,द्वितीय को 2100 तथा तृतीय प्राप्तकर्ता टीम को वन विभाग एसडीओ एएस ओहरिया की ओर से 1500 रूपये का पुरस्कार व प्रमाण पत्र प्रदान किये। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को जिलाधिकारी अर्जुनसिंह सोलंकी,एसडीओ एएस ओहरिया व प्राचार्य पुष्पेन्द्र वाघेला ने बधाई दी ।