भाजपा के राज में सड़को में एक एक मीटर के बड़े बड़े गड्डे ।
राहगीरों को निकलने में कितनी परेशानी होती है ।
आम्बुआ भाभरा सेजावाडा काक ड़बारी बॉर्डर तक की सड़क के हाल खराब ।
दिलीप सिंह भूरिया
अलीराजपुर ब्यूरो चीफ
अलीराजपुर जिले में भाजपा राज में आम राहगीरों और वाहन चालकों के हाल बेहाल है सड़को और सड़क के किनारे एक एक मीटर के बड़े बड़े गड्डे जिससे की राहगीरों और आम नागरिकों के अलावा छोटे बड़े वाहन चालकों को हमेशा दुर्घटना होने का अंदेशा रहता है ।आजादी के बाद भी केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार है और जोबट में विधायक से लेकर सरपंचों पंचों तक भाजपा का राज है पर सड़को के गड्डे तक नही भरवा पा रहे जिसको लेकर भाजपा के नेताओ और सरपंचों को लोग आज कल ग्रामों में संपर्क के दौरान खदेड़ने लगे है ।