दिलीप सिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ
जोबट मिशन हॉस्टल मामले में हाईकोर्ट ने जिला कलेक्टर को जवाब हेतु किया तलब ।बीते दिनों जोबट मिशन बाल हॉस्टल में अचानक हुवे छापे के बाद लगे आरोपों का जवाब मांगने मिशन बाल हॉस्टल न्याय मांगने हाईकोर्ट पहुंची थी जिसके बाद हाईकोर्ट ने सभी जांच करने वाली एजेंसियों और विभाग को नोटिस तलब किया था जिसके बाद हाईकोर्ट ने अभी अभी जिला कलेक्टर अलीराजपुर को स्वयं हाईकोर्ट में पहुंच कर स्वयं उपस्थित होकर जवाब देने के लिए नोटिस निकाला है जिसको लेकर प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया है ।