Homeअलीराजपुरतीसरे विकल्प के रूप में जयस स्वत्रंत रूप लड़ेगा विधानसभा चुनाव जोबट...

तीसरे विकल्प के रूप में जयस स्वत्रंत रूप लड़ेगा विधानसभा चुनाव जोबट से नितेश अलावा रिकूबाला डावर मूकेश रावत संभावित उम्मीदवार

अलीराजपुर:- जिले में विधानसभा निर्वाचन को लेकर विभिन्न राजनीतिक पार्टियों में आरोप-प्रत्यारोप के साथ ही चारों और सरगर्मियां जोरों पर चल रही है। जय आदिवासी युवा शक्ति (जयस) भी स्वंत्रत रूप से विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी की जा रही है। ज्ञात हो कि पिछले त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में जयस अपना भाग्य अजमा चुका है जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत सदस्य,सरपंच, उपसरपंच सहित सैकड़ों पंच स्वत्रंत रूप से निर्वाचित हुये हैं।जिले में तीसरे विकल्प की आम जनता की मांग अनुरूप जयस स्वंत्रत रूप से जिले की दोनों विधानसभा में चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है। अलीराजपुर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 191 के लिए संभावित उम्मीदवार विक्रम सिंह चौहान,अरविंद कनेश एवं नवलसिंह मण्डलोई तथा जोबट विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 192 के लिए श्रीमति रिंकुबाला डावर, नितेश अलावा एवं मुकेश रावत संभावित उम्मीदवरों के नाम चर्चा में चल रहे हैं जयस संगठन के द्वारा सर्वे करवाया जा रहा है तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के माध्यम से फीडबैक प्राप्त किया जा रहा है।बहुत ही जल्द दोनों विधानसभा सीट के लिए अंतिम एक-एक नाम की घोषणा की जाने की संभावना बताई जा रही हैं।जो कि जिले में तीसरे विकल्प के रूप में आम जनता की भावना अनुरूप विकल्प रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!