Homeअलीराजपुरविधायक मूकेश पटेल ने 14 लाख से अधिक की विद्युत डीपीयों का...

विधायक मूकेश पटेल ने 14 लाख से अधिक की विद्युत डीपीयों का किया लोकार्पण

मनीष अरोडा अलीराजपुर । क्षेत्रीय विधायक मुकेश पटेल ने बुधवार को विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड अलीराजपुर अन्तर्गत ग्राम चीचलगुड़ा ओर कवठु मे विधायक निधि अंतर्गत 14 लाख से अधिक लागत विद्युत डीपीयों का लोकार्पण किया। इस दौरान ग्रामीणों और कार्यकर्ताओ ने विधायक पटेल का जोरदार स्वागत किया।

विधायक पटेल ने ग्राम के बुजुर्गों से पूजा-अर्चना कर नारियल फोड़कर डीपीयों का लोकार्पण करवाया । वही विधायक पटेल ने बुजुर्गो को फूलमाला पहनाकर शाल-श्रीफल भेटकर सम्मान किया और मिठाई विधायक ने अपने हाथो से खिलाई। विधायक पटेल ने बताया की ग्रामीण क्षेत्र मे सिचाई का रकबा बढ़े ओर हर ग्रामीण किसान को विद्युत की सुविधा मिलने पर अपनी खेती को लाभ का धंधा बनाये ओर अपनी आर्थिक स्थिति सुधार सके।

ग्राम मे बिजली के साथ सड़क, पानी, शिक्षा ओर स्वास्थ का भी सुधार होना चाहिए, जिसके लिए मे हर संभव प्रयासरत हु । इस अवसर पर संजय रावत अध्यक्ष म.प्र. आदिवासी कांग्रेस एवं सरपंच रोडाधु, भुवन बामनिया सरपंच चीचलगुड़ा, युवा नेता अंगरसिंह भोरदिया, संजय चौहान फड़तला, सेक्टर प्रभारी सुरेश भिंडे कवठू, संदीप भिंडे चिचलगुडा, सहित सेकड़ों कार्यकर्ता और ग्रामीणजन उपस्थित थें

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!