Homeझाबुआथांदलापुलिस को मिली सफलता मोटरसाइकल चोर धराए।  हीरो होंडा मोटरसाइकिल बरामद। 

पुलिस को मिली सफलता मोटरसाइकल चोर धराए।  हीरो होंडा मोटरसाइकिल बरामद। 

पुलिस को मिली सफलता मोटरसाइकल चोर धराए।

हीरो होंडा मोटरसाइकिल बरामद।

थांदला गत दिनों थाना थांदला क्षैत्र अन्तर्गत ग्राम जुलवानिया छोटा से अज्ञात बदमाशों द्वारा फरियादी राकेश पिता मांगू डामोर निवासी जुलवानिया छोटा की मोटरसाईकिल क्रमांक MP45BA2812 किमती 70,000 रूपये की चुराकर ले गये थे जिस पर थाना थांदला पर अपराध क्रमांक 693/2023 धारा 379 भादवि का पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया था।

उक्त अपराध की पतारशी हेतु पुलिस अधीक्षक झाबुआ द्वारा थाना प्रभारी थांदला को निर्देशित किया गया था जिस पर अनुसंधान के दौरान ‍दिनांक 20.09.2023 को मुखबीर की सूचना पर संदेही राकेश पिता हुमजी मुणिया निवासी छोटा जुलवानिया से पुछताछ करते संदेही द्वारा अपराध कारित करना स्वीकार किया एवं चोरी की गई मोटरसाईकिल को अपने साथी मोहम्मद फिरोज पिता जमील लखारा निवासी थांदला को बेच देना बताया । जिस पर आरोपी राकेश पिता हुमजी मुणिया निवासी छोटा जुलवानिया एवं आरोपी मोहम्मद फिरोज पिता जमील लखारा निवासी थांदला को गिरफ्तार किया जाकर आरोपी फिरोज के मैमो अनुसार चोरी गई मोटरसाईकिल को जप्त किया गया ।

 

उक्त सराहनीय कार्य पुलिस अधीक्षक झाबुआ के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक झाबुआ तथा अनुविभागीय अधिकारी ( पुलिस ) थांदला के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी थांदला निरीक्षक राजकुमार कुंसारिया, अनुसंधान अधिकारी उनि हिरालाल मालीवाड, आरक्षक 133 नाहरसिंह की मुख्य भूमिका रही ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!