ब्रेकिंग न्यूज़
कन्या राजेन्द्र आश्रम में फिर से एक लड़की ने लगाई फाँसी ।
एक महीने पहले भी एक लड़की की लाश कुवे में मिली थी ।
राजेंद्र आश्रम प्रबंधन की घोर लापरावाही ।
संपत धाकड़
कठ्ठीवाडा
चालीस दिन बाद एक बार फिर से कट्ठीवाड़ा में कन्या राजेन्द्र आश्रम में एक लड़की ने अपने ही कमरे में फांसी लगा ली। लड़की का नाम गायत्री पिता नारिया मौर्य ग्राम धक्कापुरा की है जो कक्षा5 वी कक्षा में अध्यनरत थी । राजेंद्र कन्या आश्रम में लगातार यह दूसरा मामला है आज से चालीस दिन पूर्व भी एक बडीपोल की छात्रा दो दिनों तक लापता थी और उसका शव अचानक राजेंद्र आश्रम परिसर में स्थित कुवे के अंदर मृत अवस्था में तैरता हुवा पाया गया था जिसकी जांच पूरी हुई ही नहीं उसकी हत्या या आत्म हत्या थी की आज अचानक दूसरी छात्र में फांसी खाकर आत्म हत्या कर ली क्या राजेंद्र आश्रम प्रबंधन इतनी लापरवाह हो गई है की लगातार हत्याएं या आत्म हत्याएं आश्रम में हो रही है आश्रम प्रबंधन के जवाबदार अधिकारी और कर्मचारियों और आश्रम अधीक्षिका को तत्काल शासन हस्तक्षेप कर हटाया जाना चाहिए और लगातार हत्या या आत्म हत्या की न्यायिक जांच होनी चाहिए ।जिला कलेक्टर को तुरंत इस घटना का संज्ञान लेना चाहिए ।फिलहाल आश्रम प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी है पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आत्म हत्या के कारणों की जांच जाँच में जुट गई है ।