Homeझाबुआथांदलाइस बार कांग्रेस को भाजपा से तो लड़ना है साथ ही उन्हे...

इस बार कांग्रेस को भाजपा से तो लड़ना है साथ ही उन्हे अपनी जमानत जप्त न होने की भी लड़ाई लड़नी है श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया नगर आगमन के पूर्व नगर परिषद पर भव्य स्वागत

मध्य प्रदेश में चुनावी शंखनाद हो चुका है। भारतीय जनता पार्टी की जन आशीर्वाद यात्रा के तहत आज थांदला विधानसभा क्षेत्र में भारी बारिश के चलते निरस्त करना पड़ी इस दौरान केंद्रीय मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया से मीडिया ने खास बातचीत की। जिसमें उन्होंने पूरे बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनने का दावा किया। मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में जारी हुई भाजपा प्रत्याशियों की पहली सूची के किसी भी दावेदार की उम्मीदवारी पर कोई असंतोष नहीं है। सभी भाजपा कार्यकर्ता एकजुट होकर काम कर रहे हैं।

नगर की राठौड़ समाज की धर्मशाला पर सभा को संबोधित करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री बरसते पानी में जन आशीर्वाद यात्रा को सम्बोधित करते हुवे

केंद्र और प्रदेश की कल्याणकारी योजनाओं को गिनाया। लोगों को मोदी, मोदी के नारे भी लगवाए। श्रीमंत ने कांग्रेस पार्टी पर कटाक्ष करते हुवे कहा की

कांग्रेस के नेता 2018 के चुनाव में बोलते थे किसान भाई चिंता मत करना उनकी सरकार आएगी तो 10 दिन में किसानों का कर्ज माफ कर देंगे मगर उनके 10 दिन गुजर गए 30 दिन गुजर गए और 15 महीने भी गुजर गए लेकिन आप बताइए किसी का कर्ज माफ हुआ क्या 15 महीने के कांग्रेस सरकार ने बल्लभ भवन को भ्रष्टाचार का अड्डा बनाकर मध्य प्रदेश को दोबारा बीमारू राज्य बनाने का कृत्य किया है लेकिन प्रदेश में फिर भाजपा की सरकार बनी आज मध्य प्रदेश देश के विकसित राज्यों में अग्रणी पंक्ति में है ।यह बात केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने झाबुआ जिले के थांदला में जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए कहीं सभा के दौरान तेज बारिश होने के बाद भी केंद्रीय मंत्री सिंधिया को सुनने के लिए जन समुदाय एकत्र रहने पर सिंधिया ने कहा कि बारिश में भी आप देवतुल्य जनता यहां उपस्थित है यही बीजेपी का सच्चा आशीर्वाद है

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विकास और गरीब कल्याण के मंत्र पर कम कर रही है

थांदला में तेज बारिश में जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य की इस जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल होने का उन्हें मौका मिला बारिश में भी किसान भाई पार्टी कार्यकर्ता सैकड़ों की तादाद में उपस्थित है यह बारिश नहीं किसानों पर इंद्र देवता अमृत की बारिश कर रही है उन्होंने कहा कि मालवा अंचल से मेरे परिवार का पुराना नाता है

यात्रा को मिल रहा है ऐतिहासिक जन समर्थन

सिंधिया ने कहा कि जन आशीर्वाद की यात्रा को जिस तरह से आपका समर्थन मिल रहा है वह अदितिय है सिंधिया ने कहा कि 2003 तक 56 वर्षों तक कांग्रेस मध्य प्रदेश की सत्ता में रही जिसने प्रदेश को बीमारू राज्य बनाकर छोड़ दिया कांग्रेस के समय किसानों को बिजली नहीं मिलती थी जनता को मात्र 4 घंटे ही बिजली मिलती थी 2003 तक मात्र 5000 मेगावाट बिजली का उत्पादन था उसी मध्य प्रदेश में आज 18 वर्षों में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सुशासन की बदौलत 28000 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है। जन आशीर्वाद यात्रा में तुलसी सिलावट जल संसाधन मंत्री पूर्व विधायक एवम अजजा प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भाबर, प्रदेश मंत्री श्रीमती संगीता सोनी, हरीनारायण यादव जिला संगठन प्रभारी, पूर्व जिलाध्यक्ष लक्ष्मणसिंह नायक,प्रवीण सुराना जिलाध्यक्ष भाजपा ,ओमप्रकाश दया विधानसभा संगठन प्रभारी, विधानसभा प्रभारी कमलेश दातला, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी पंडा,नगर परिषद उपाध्यक्ष पंकज राठौड़ जागीरदार, जिला महामंत्री सोमसिंह,जन आर्शीवाद यात्रा विधानसभा प्रभारी मुकेश मेहता, पूर्व मण्डल अध्यक्ष एवम पार्षद समर्थ उपाध्याय, मण्डल अध्यक्ष रोहित बैरागी भय्यू,विधान सभा सह प्रभारी बंटी डामोर, भाजपा नेता विश्वास सोनी,श्यामा ताहेड, राजमल पडियार, सुनील पंडा, संजय भाबर, राजेश वसुनिया, प्रांजल भंसाली, गोलू फथरोड, उपस्थित थे।

बहरहाल इंद्र देवता का आशीर्वाद माने की जन आशीर्वाद यात्रा के ठीक एक दिन पूर्व जिले में अमृत वर्षा कर किसानों के चेहरे पर खुशी की रंगत दिखाई दी वही भाजपा की भी कई समस्याओं को श्रीमंतजी ने आते ही दूर कर दी।जन आशीर्वाद यात्राओं के जरिए आमजन से सीधे संपर्क किया जा रहा है। अब तक यात्राओं ने लगभग 60 लाख लोगों से संपर्क साधा है।

राज्य में पांच स्थानों से जन-आशीर्वाद यात्राएं निकाली जा रही है। यात्राओं में राज्य के नेताओं के साथ केंद्रीय नेता भी हिस्सा ले रहे हैं। यात्रा 22 सितंबर तक चलेगी। समापन पर भोपाल में महाकुंभ होगा, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे। इसमें प्रदेश भर से लगभग 10 लाख लोग हिस्सा लेंगे।

जन आशीर्वाद विधानसभा यात्रा प्रभारी मुकेश मेहता ने जन आशीर्वाद यात्राओं का ब्यौरा देते हुए बताया कि यात्रा में 11 सितंबर तक 60 लाख लोगों से संपर्क हो चुका है। हमारा लक्ष्य सभी मतदाता तक पहुंचना है।

थांदला नगर परिषद ने भी धूम धाम से किया ज्योतिराज्य सिंधिया जी का स्वागत 

जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान नगर आगमन पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का नगर परिषद थांदला द्वारा ऐतिहासिक स्वागत किया गया।

श्रीमंत परिषद के इस अभूतपूर्व स्वागत के दौरान कार से उतर कर सभी का अभिवादन कर आने वाले विधान सभा के चुनाव हेतु तैयार रहने को कहा श्रीमंत ने कहा की आप जितना कार्य करेंगे उससे दो गुना में भी कार्य करूंगा आपने प्रधानमंत्री मोदी के सपने को साकार करने एवम देश को स्वर्णिम भारत बनाने के लिए शपथ दिलाई आपने बूथ प्रभारी, पार्टी कार्यकर्त्ता को सजग रहने को कहा की इस बार भाजपा के उम्मीदवार को हर हाल में जीताना है।

संक्षिप्त स्वागत कार्यकम में नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी पंडा, सुनील पंडा नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधी,लक्ष्मण सिंह नायक, मन्नू डामोर, दिलीप डामोर, सोमसिंह सोलंकी, सुनीता भुरिया, आरती सिसोदिया, भुंडिया भाई वसुनिया, राजेश वसुनिया, हेमेंद्र प्रजापत, मुकेश चौहान, पार्षदगण समर्थ उपाध्याय, माया सोलंकी, भूमिका सोनी, जगदीश प्रजापात, धापूबाई वसुनिया सहीत परिषद के अधिकारी,कर्मचारी व सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मोजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!