Homeझाबुआघर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो में अज्ञात बदमाशों ने लगाई आग.... घटना...

घर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो में अज्ञात बदमाशों ने लगाई आग…. घटना सीसीटीवी में कैद –  शराब ठेकेदार मुकेश कटारा की स्कॉर्पियो जीप पर अज्ञात बदमाशों ने किया विस्फोट, पुलिस मामले की जांच में जुटी –

घर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो में अज्ञात बदमाशों ने लगाई आग…. घटना सीसीटीवी में कैद – 

शराब ठेकेदार मुकेश कटारा की स्कॉर्पियो जीप पर अज्ञात बदमाशों ने किया विस्फोट, पुलिस मामले की जांच में जुटी –

वॉइस ऑफ़ झाबुआ-डेस्क

—————————————-

झाबुआ । जूनी रंभापुर में घर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो में अज्ञात और शरारती तत्वों ने ज्वलनशील पदार्थ डालकर उक्त स्कॉर्पियो में आग लगा दी। उल्लेखनीय की इतनी बड़ी घटना को अंजाम देने में कैसे शातिर बदमाश कामयाब हुए और यह कौन थे फिलहाल इसका अभी तक कोई पता नहीं चल पाया परंतु पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है चुनाव के पूर्व इतनी बड़ी घटना को अंजाम देना कहीं ना कहीं पुलिस को भी चुनौती मानी जा रही है। यह कौन लोग हैं और कहां से आए थे और इतनी बड़ी घटना को क्या किसी व्यक्ति विशेष वर्ग के लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है। उक्त स्कॉर्पियो जीप शराब ठेकेदार मुकेश कटारा की है फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि अज्ञात बदमाशों ने आखिर इस घटना को अंजाम क्यों दिया। वही सीसी रोड पर भी कोई विस्फोटक सामग्री लगाई गई थी जिससे रोड भी डैमेज हो गया है। धंधे को लेकर वर्चस्व की लड़ाई मानी जा रही है। आशंका यह भी जताई जा रही है कि किसी वर्ग विशेष के लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है। खैर यह पुलिस जांच का विषय है परंतु इतनी बड़ी घटना कहीं ना कहीं पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती साबित हो रही है बहरहाल पुलिस भी इस पूरे मामले में गहनता से जांच पड़ताल कर रही हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!