ऐसे हैं पंकज जोशी जो हमेशा समाज सेवा में अग्रणी रहते हैं…
संवाददाता @-सुनील खोड़े
————————————–
पेटलावद। समाज सेवा का जज्बा लेकर चलने वाले पंकज जी जोशी हर एक के दुख सुख के साथी और सारथी है वह हमेशा सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं वह गरीबों के लिए मसीह के रूप में काम करते हैं आपको बता दें कि झाबुआ जिले की पेटलावद तहसील के एक छोटे से गांव सारंगी से आते हैं जो की वर्तमान में देवास जिले में परिवार सहित निवासरत हैं पंकज जोशी ने देवास जिले में भी एक अपनी अमिठ छाप छोड़ी है। हाल फिलहाल में देवास जिले की हाटपिपलिया विधानसभा के भाजपा विधानसभा विस्तारक का दायित्व संभाल रहे हैं। पिछले दिनों जैसे ही उन्हें झाबुआ जिले का वाहन देवास- उज्जैन के बीच में दुर्घटना का शिकार हुआ हैं, की खबर उन्हें मिली वैसे ही तत्काल अपनी महत्वपूर्ण बैठक छोड़कर वे तत्काल दुर्घटना स्थल पर पहुंचे और सभी घायलों को तत्काल अमलतास अस्पताल में भर्ती करवाया और उनका उचित इलाज से लेकर हर एक व्यवस्था जो संभव थी उसका प्रबंध किया और वहां के चिकित्सकों से चर्चा की और घायलों की स्थिति क्या कुछ है के बारे में पूछा वैसे तो वह हर एक व्यक्ति के लिए तत्पर रहते हैं परंतु जब बात झाबुआ जिले की होतो और भी उनमें सेवा करने का जज्बा जाग उठता है। इस तरह की घटनाएं यह पहली बार ही नहीं कई बार देवास जिले में झाबुआ जिले के वाहन दुर्घटना का शिकार हुए उनके लिए भी वह हमेशा तत्पर रहे ऐसे हैं हमारे पंकज भैया जो समाज सेवा के लिए हमेशा अग्रणी रहते हैं।