
संवाददाता @-सुनील खोड़े
————————————–
पेटलावद। मुख्यालय पर बने शासकीय भवनों पर आज भी ऐसे अधिकारियों के कब्जे जमें हुए हैं, जो या तो सेवानिवृत हो गए हैं या फिर उनके तबादले हो गए परंतु आज भी ऐसे अधिकारियो के पेटलावद के शासकीय भवनों पर कब्ज़े किये हुए है। जिसे जिम्मेदार अधिकारी देख नहीं पा रहे हैं, ऐसा ही मामला माही कॉलोनी स्थित माही परियोजना विभाग में कार्यरत अधिकारी के रूप में माही परियोजना के एसडीओ एम.एस कुरैशी का सामने आया है, जो लंबे समय तक पेटलावद की माही परियोजना मैं बतौर एसडीओ के रूप में रहे और विभाग की ओर से उन्हें बंगला दिया गया था, परंतु कुरैशी साहब कई महीनो पूर्व सेवानिवृत हो गए परंतु आज भी अंधेरी नगरी चौपट राजा की तर्ज पर उक्त बंगले पर सेवानिवृत हुए कुरेशी साहब की नेम प्लेट आज भी आसानी बंगले पर लगी हुई देखी जा सकती हैं, नेम प्लेट बंगले पर लगी होने के कारण ऐसा प्रतीत हो रहा है कि शायद साहब का आज भी उस बंगले पर आना-जाना है या यू कहां जा सकता है कि कुल मिलाकर साहब का मोह आज भी इस बंगले की की चार दीवारों में कैद है। अब देखना यहां है कि सेवानिवृत हुए साहब की नेम प्लेट कब तक इस बंगले से हटती हैं।