बारिश के लिए भगवान शिव को दि जल समाधि।
बाबा औकारेश्वर निकले जनता के जानने हाल नगर में पुष्प वर्षा कर बाबा का स्वागत किया।
वॉइस ऑफ झाबुआ से सुरेश परिहार।
सारंगी – प्राचीन ओंकारेश्वर मंदिर में उत्तम वर्षा के निमित्त भगवान शिव का जल से अभिषेक किया गया। पुजारी जी ने बताया कि शास्त्रों में वर्णन है कि उत्तम वर्षा के निमित्त भगवान शिव का जल से अभिषेक किया जाए तो अवश्य ही उत्तम वर्षा होती है। इसीलिए सोमवार को भगवान शिव का जल द्वारा अभिषेक संपन्न किया गया। साथ ही भगवान शिव को गर्भ गृह में अंदर जल भर के जलमग्न किया गया है एवं भगवान शिव से प्रार्थना की कि भगवान शीघ्र ही उत्तम वर्षा हो साथ ही ढोल नगाड़े के साथ निकली शिव की शोभा यात्रा, ओंकारेश्वर मंदिर से शुरू होकर नगर मे कराया गया भ्रमण, डीजे मे शिव गीत धुन पर जमकर थिरके भक्तगण बाबा की एक झलक पाने के लिए भक्त आतुर दिखे