
सवांददाता सुनील खोड़े
—————————————–
पेटलावद। जयस सहित अन्य आदिवासी सामाजिक संगठनों के बैनर तले पेटलावद विधानसभा क्षैत्र अन्तर्गत , आदिवासी बचाओ – पर्यावरण बचाओ पदयात्रा का शुभारंभ आज दिनांक 3सितम्बर 2023 को ग्राम करनगढ़ स्थित माही नदी से किया गया । आदिवासी सामाजिक
कार्यकर्ताओं द्वारा सर्वप्रथम माही नदी की पूजा अर्चना की गई।साथ ही आदिवासी भीली लोक संस्कृति कि वाहक लाल , सफेद तथा हरी ध्वजा की भी पूजा अर्चना की गई। सामाजिक कार्यकर्ता डाॅक्टर कमलसिंह डामोर के मार्गदर्शन में माही नदी से आगे बढ़कर यह यात्रा करनगढ़ होती हुई , छायण पश्चिम गाँव पहुंची जहाँ स्थित भगवान बिरसा मुण्डा की प्रतिमा को माल्यार्पण किया गया । यह यात्रा बामनिया से होकर कोदली , रायपुरिया , झकनावदा , तारखेड़ी होती हुई पिठड़ी , बोलासा , बेकल्दा , हमीरगढ़ , बरवेट , सारंगी , मांडन , मठमठ , गुणावद, घुघरी , करवड़ , रामगढ, करड़ावद होती हुई पेटलावद में एक जनसभा के समागम के साथ सम्पन्न होगी ।
प्रत्येक दिन , यात्रा मार्ग के जिस गाँव में शाम हो जाऐगी , उसी गाँव में रात्रि विश्राम किया जाऐगा । तथा सुबह पुनः यात्रा अपने अभियान पर आरम्भ हो जाऐगी । यात्रा में शामिल सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा बताया गया कि आदिवासी समुदाय के सर्वांगीण विकास हेतू आवश्यक विषयों पर जनमानस में जनजागरूकता किऐ जाने के उद्देश्यों को लेकर इस यात्रा को निकाला जा रहा है । यात्रा में जयस सहित अन्य आदिवासी सामाजिक संगठन के कार्यकर्ता शामिल है ।जिनमें , जयस विधानसभा उम्मीदवार इंजीनियर बालुसिंह गामड़ , युवा नेता ईश्वरभाई गरवाल , जयस जिला प्रभारी कांतिलाल गरवाल , जयस ब्लाक अध्यक्ष विजयभाई गामड़ , सचिन गामड़ , दशरथ बारिया डाॅक्टर कमलसिंह डामोर आदि अनेक सामाजिक कार्यकर्ता इस पैदल यात्रा में शामिल है।