


संपत धाकड़ कट्ठीवाड़ा
मध्यप्रदेश के अलीराजपुर जिले के कट्ठीवाड़ा को मिनी कश्मीर के नाम से जानते है, कट्ठीवाड़ा में सबसे ज्यादा प्रसिद्ध वहां का झरना और नूरजहां आम है, झरने इतने खूबसूरत है की कई किलोमीटर की दूरी तय कर टूरिस्ट स्पॉट पर पहुंचते है।
लेकिन इन दिनों अवांछित तत्वों द्वारा झरना स्थल के आसपास के क्षेत्र को बीयर बार, अय्यासी का अड्डा समझ लिया और चारो तरफ लोग पार्टियां करने लग गए, आसपास कई बार बोतलें भी फेक कर चले जाते है, नशे में धुत होकर घूमने वालों से अब पर्यटक भी डरने लगे है। डर ऐसे ही नही बल्कि यहां घटनाए भी हो चुकी है, हाल ही में एक युवती का मोबाइल छीनकर भागने का मामला सामने आया है। जिसकी प्राथमिक सूचना कट्ठीवाड़ा थाने पर दी जा चुकी है।
स्थानीय पुलिस प्रशासन को भी है इसकी जानकारी, लेकिन मौन है।
स्थानीय पुलिस प्रशासन को इस मामले की पूरी जानकारी है लेकिन कट्ठीवाड़ा के इस पवित्रता को बचाने की कोई कोशिश नही की जा रही है। अब क्षेत्र के लोग इस प्रकार की हरकतें करने वाले तत्वों के खिलाफ कार्यवाही कर सुरक्षित किया जाना चाहिए।