Homeझाबुआथांदलाबाबा यह क्या हो रहा है बाबा यह क्या हो रहा है...

बाबा यह क्या हो रहा है बाबा यह क्या हो रहा है पूछ रही नगर की जनता नगर परिषद में हुआ दलाल इंटर जो कि नगर के सेठों को पहुंचाना चाहता फायदा दलाली कर भरना चाहता अपने जेब नगर परिषद अधिकारी इंजीनियर को ही नहीं पता और शुरू हो गया वार्ड 3 का रोड निर्माण कार्य कैसी मोह माया है

बाबा यह क्या हो रहा है बाबा यह क्या हो रहा है पूछ रही नगर की जनता

नगर परिषद में हुआ दलाल इंटर जो कि नगर के सेठों को पहुंचाना चाहता फायदा दलाली कर भरना चाहता अपने जेब

नगर परिषद अधिकारी इंजीनियर को ही नहीं पता और शुरू हो गया वार्ड 3 का रोड निर्माण कार्य कैसी मोह माया है

क्या नगर परिषद इसका खुलासा कर पाएगी किस प्रकार से हुआ यह फर्जी काम शुरू और कौन है इसके पीछे

थांदला नगर परिषद में एक और अजीबो गरीब मामला सामने आया है जो कि पहले भी बहुत सुर्खियों में रहा था हम बात कर रहे हैं वार्ड क्रमांक 3 की जिस रोड को बनाने में जोकर दलाल पहले भी लगा था और अभी भी जोकर दलाल उसे रोड को बनाने मैं इतनी दिलचस्पी क्यों दिखा रहा है और कौन है वह सेठ लोग जो इस जोकर दलाल के माध्यम से वहां पर बनना चाहते हैं रोड जहां दूर-दूर तक कोई रहवासी इलाका ही नहीं है हम बताते हैं आपको क्यों कि बाईपास रोड से लगी जमीन और वहा पर जो कच्चा रोड हे जो की अणु पब्लिक स्कुल पर निकलता है वहा अंदर की जमीन नगर के सेठों और कुछ बोरो की है वहां रोड बनने से इन लोगों की जमीनों के भाव जो कि आज पानी के भाव के हैं वहां रोड बनने से उन जमीनों की कीमत सोने के भाव की हो जाएगी इसलिए जोकर दलाल नगर परिषद में इंटर होकर इस रोड को बनाने के चक्कर में लगा है वहां रोड बनने के बाद वहां पर इन सेठो द्वारा कॉलोनिया डेवलप करने की प्लानिंग की जा रही है उन कॉलोनीयों की दलाली का जिम्मा भी इस जोकर दलाल के पास ही है जिस कारण यह जोकर दलाल वहां पर रोड बनाने के लिए आतुर सा दिखाई दे रहा है और नगर परिषद से रोड निर्माण करवाना चाह रहा है यह तो साफ तौर पर दिखाई देता है कि नगर की जनता का पैसा और नगर विकास की जगह सेठ लोगों का विकास किया जा रहा है पूर्व में भी वॉइस ऑफ झाबुआ द्वारा इस खबर को प्रमुखता से उठाया गया था जिसके बाद इस कार्य पर रोक लगा दी गई थी परंतु वापस से जोकर दलाल द्वारा सेटीग कर इस रोड का निर्माण वापस से शुरू करवा दिया गया था

क्या है यह मामला और किस प्रकार से इस रोड पर वापस से लगाई गई रोक

जैसे कि हम सब जानते हैं कि पूर्व में वार्ड क्रमांक 3 के रोड पर रोक लग गई थी परंतु ववॉर्ड क्रमांक 3 की पार्षद को तक नहीं पता कि वार्ड क्रमांक 3 में रोड निर्माण वापस से शुरू कर दिया गया है और नहीं परिषद के 9 पार्षदों को इसकी भनक तक लगी और ना ही नगर परिषद अधिकारियों को तो फिर यह रोड कौन बनवा रहा था और किसकी अनुमति से यह रोड बन रहा था जब इसके बारे में वार्ड पार्षद और दूसरे पार्षदों को मालूम पड़ा तो उनके द्वारा सब से पहले वहा पहुंच कर कार्य बंद करवाया गया उसके बाद अनुविभाग्य अधिकारी एसडीएम तरुण जैन को इस संदर्भ में लिखित में एक आवेदन देकर पूरा मामला बताया गया तब अनुविभागी अधिकारी द्वारा एक नोटिस तैयार कर कार्य को तुरंत बंद करने के आदेश दिए गए और हाथो हाथ नगर परिषद सीएमओ को भी आवेदन देकर वहां पर चल रहे कार्य के बारे में जानकारी प्राप्त करनी चाहिए तो भारत सिंह टाक द्वारा भी उन्हें बताया जाता है कि मेरे भी संध्या में इस प्रकार का कोई मामला सामने नहीं आया है तुरंत सीएमओ ने इंजीनियर पप्पू बारिया को बुलवाकर पूरी जानकारी प्राप्त करनी चाहिए परंतु इंजीनियर द्वारा भी कहा गया कि मुझे भी नहीं मालूम है कि वहां पर रोड का कार्य शुरू हो गया है तो कौन करवा रहा था रोड का निर्माण नगर परिषद अधिकारी से लेकर परिषद के 10 पार्षदों को तक इसकी जानकारी नहीं थी तो कैसे ठेकेदार द्वारा तुरंत मोहर्रम डाल बिछाना शुरू कर दिया गया इसके पीछे और कोन कोन शामिल है जोकर दलाल के मंसूओं पर पानी सा फिर गया इस मामले को नगर पंचायत उपाध्यक्ष पंकज राठौर सहित वरिष्ठ पार्षदों के बहुमत से उनके द्वारा प्रमुखता से उठाया गया साथ में वार्ड क्रमांक 2 से नगर परिषद उपाध्यक्ष पंकज राठौर वार्ड नंबर 3 से लीला डामोर वार्ड नंबर वार्ड 4 से कन्नु मौर्य वार्ड नंबर 8 से अखिल जेन वार्ड नंबर 9 से पार्षद राजू धानक वार्ड क्रमांक 10 से संदीप डामोर वार्ड नंबर 12 से जगदीश प्रजापत वार्ड नंबर 13 से नसीमबी खान वार्ड नंबर 15 से वंदना भाभर वार्ड नंबर 11 से भूमिका सोनी बाबा यह क्या हो रहा है बाबा यह क्या हो रहा है पूछ रही नगर की जनता अगले अंक में पढ़िए और दिलचस्प खबर थांदला की सिर्फ वॉइस आफ झबुआ पर l

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!