खवासा-रितिक परमार
खवासा- भगवान शिव की आराधना के पवित्र श्रवण माह के आखरी सोमवार को सेवा भारती संगठन द्वारा भव्य कावड़ यात्रा निकाली गई कावड़ियों द्वारा केसरपूरा की पवित्र माही नदी से जल भर कर सेमलिया, मकोडिया,होते हुवे कावड़ यात्रा खवासा पहुंची यात्रा नगर के मुख्य मार्ग बाजना रोड,रोग्य देवी मंदिर,राजवाड़ा,बस स्टेंड होती हुई बामनिया रोड़ स्थित बंदीछोड़ हनुमान मंदिर पहुंची ओर वहा पर भोले बाबा का कावड़ियो द्वारा जलाभिषेक किया गया। वही कावड़ यात्रियों का सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओ द्वारा फूलों ओर गुलाल से स्वागत भी किया गया।यात्रा में डीजे की धुन पर थिरके हुए कावड़िए चल रहे थे जो की हर हर बम बम,हर हर महादेव के जयकारे लगाते हुए धर्मय होकर चल रहे थे।
