Homeझाबुआपेटलावदयह कैसी पंचायत व्यवस्था बगैर सचिव के चल रही पंचायत,एक महीने से...

यह कैसी पंचायत व्यवस्था बगैर सचिव के चल रही पंचायत,एक महीने से सचिव ने नहीं संभाला पदभार, ग्रामीण हो रहे परेशान

लक्की राठौड बरवेट 

बरवेट – पेटलावद जनपद के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बरवेट में लेजर पंचायत व्यवस्था देखने को मिल रही है। पिछले एक माह से ग्राम पंचायत बारवेट में सचिव नहीं है। 1 माह से सचिव नहीं होने से ग्रामीणों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में वार्ड पंच ने संबंधित विकास अधिकारी को ज्ञापन दिया। ग्राम पंचायत बरवेट में गत एक महीने के अधिक समय से ग्राम सचिव का पद खाली होने से आमजन को हो रही परेशानी से अवगत कराते हुए विकास अधिकारी को स्थानीय समस्याओं से अवगत कराया और जल्द बरवेट ग्राम पंचायत में स्थाई सचिव लगाने की मांग की गई है।

आपको बता दे की कुछ समय पूर्व बरबेट में नियुक्त सचिव कैलाश भाबर का ट्रांसफर हो गया था, कैलाश भाबर की जगह नियुक्ति किए गए सचिव ने एक महीना से भी ज्यादा समय होने के बाद भी पदभार ग्रहण नहीं किया है।

अब सचिव नहीं होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Previous article
Next article
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!