Homeझाबुआकरडावदअयोध्या फाउन्डेशन ने स्कूल यूनिफॉर्म तो बाविस्कर हेल्थ क्लब ने बाटी खेल...

अयोध्या फाउन्डेशन ने स्कूल यूनिफॉर्म तो बाविस्कर हेल्थ क्लब ने बाटी खेल सामग्री पढ़ोगे लिखोगे तो बनोगे नवाब और खेलोगे कूदोगे तो भी बनोगे नवाब…. टी आई राजु बघेल जी

 

संवाददाता हेमंत राठौड़-
——————————–
करड़ावद। सामाजिक कार्यों में अग्रसर संस्था अयोध्या फाउंडेशन और बाविस्कर हेल्थ क्लब ने प्राथमिक विद्यालय नयानगर करड़ावद में एक अयोजन किया गया जिसमे अयोध्या फाउंडेशन के प्रमुख भरत चौधरी शिक्षक की ओर से अतिथियों के हाथो बच्चो को स्कूली यूनिफार्म भेट की वही खेल के क्षेत्र में सेवा दे रही संस्था बाविस्कर हेल्थ क्लब प्रमुख एवं भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष आशीष बाविस्कर की ओर से अतिथियों के हाथो बच्चो को खेल सामग्री भेट की l
सामारोह मे मुख्य अतिथि के रूप में टी आई राजु बघेल ने बच्चो के स्तर को जाना और प्रतिभाशाली बच्चो को नगद राशि भेट कि साथ ही उदबोधन में कहा कि मेरी तरह पुलिस अधिकारी बनना हैं तो पढ़ाई और खेल दोनो मे मेहनत करना होगी , पढ़ोगे लिखोगे तो बनोगे नवाब और खेलोगे कूदोगे तो भी बनोगे नवाब l और साथ ही आशीष बाविस्कर द्वारा बच्चों को खेलों में भी भविष्य है आप अच्छा खेल कर भी नगर जिले में भारत का नाम रोशन कर सकते हैं वही विशेष अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार मनोज पुरोहित ने अयोध्या फाउंडेशन और बाविस्कर हेल्थ क्लब की तारीफ़ की व बोला की इसी तरह समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी रहकर कार्य करते रहे जिससे अन्य संस्था व लोगों को भी इस क्षेत्र में कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी l आयोजन में बी ए सी राजेश पाटीदार, सी ए सी कौशल सिंह नायक, यूवा नेता संतोष जायसवाल लाल सिंह गढ़वाल भी उपस्थित थे l
संचालन शिक्षक भरत चौधरी ने किया आभार शिक्षिका दीप्ति सिंह जाट ने माना l

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!