

थांदला नगर में मंगलवार को 77 स्वतंत्रता दिवस मनाया गया हर साल 15 अगस्त के दिन भारत अपना स्वतंत्रता दिवस मनाता है. यह दिन हर देशवासी के लिए गर्व और खुशी का दिन है. आज आज़ादी के इस जश्न के लिए सालों पहले देश के स्वतंत्रता सैनानियों ने ब्रिटिश साम्राज्य के खिलाफ जंग लड़ी थी जिनके बलिदान को आज भी याद किया जाता है. इसी मौके पर प्रशासन के द्वारा स्वतंत्रता दिवस बहुत ही धूमधाम से मनाया गया
सभी स्कूल संचालकों द्वारा स्कूल से बच्चों की रैली निकाली गई जिसमें बच्चों द्वारा भारत माता की जय गांधी जी की जय जयकार के नारों के साथ नगर के आजाद चौक पर पहुंचे उसके पहले अणु स्कूल के बच्चों द्वारा स्केटिंग के माध्यम से अपनी प्रस्तुति दी गई जिसे सभी का मन मोह लिया साथी उसके बाद नगर परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुनील पाण्दा ने नगर के मध्य आजाद चौक पर झंडा वंदन किया गया जिसमें अजजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कलसिंग भाबर,एसडीएम तरुण जैन, नगर परिषद सीएमओ भारत सिंह टाक एसडीओपी रविंद्र राठी, व नगर के पार्षद व नगर के गणमान्य नागरिक अपस्थित रहे झंडा वंदन के बाद वहां से रैली सीधी दशहरे मैदान पहुंची वहां पर जनपद अध्यक्ष पोनी जालम डामोर द्वारा झंडा वंदन किया गया झंडा वंदन के पश्चात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश का वाचन किया गया वाचन एसडीएम तरुण जैन द्वारा किया गया वही सभी प्रशासनिक संस्थानों पर वह प्राइवेट संस्थानों पर झंडा वंदन किया गया l