पुलिस ने करी राणापुर बाजार से चोरी हुई मोटरसाइकिल बरामद।

फरियादी रेवनसिंह पिता भारतीया वसुनिया निवासी पाडलवा ने थाना राणापुर पर रिपोर्ट किया की वह दिनांक 26.07.2023 को अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक MP 45 MF 6397 को लेकर राणापुर गया था जो उसके द्वारा राणापुर बस स्टैंड परिसर में खड़ी करके मस्जिद गली गया था और थोड़ी समय बाद वापस आकर देखा की फरियादी की मोटरसाइकिल वहां पर नहीं थी कोई अज्ञात बदमाश मोटरसाइकिल को चुराकर ले गया है पारा पुलिस थाना कोतवाली द्वारा श्रीमान अगम जैन पुलिस अधीक्षक के निर्देश में चलाए जा रहे हैं संपत्ति संबंधी अपराधों की पतारसी में उनके द्वारा बोरी थाना क्षेत्र से उक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई। उक्त सराहनीय कार्य में चौकी पारा से उपनिरीक्षक नरेंद्र सिंह राठौड़ सहायक उप निरीक्षक विपिन वर्मा सहायक उपनिरीक्षक शिवकुमार शर्मा आरक्षक के एलाम व प्रदीप का सराहनीय योगदान रहा।