अक्षय चौहान खवासा
खवासा – पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं झाबुआ विधायक कांतिलाल भूरिया थांदला विधायक वीर सिंह भूरिया एवं पेटलावद विधायक वालसिंग मेड़ा की अनुशंसा पर प्रदेश किसान कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश गुर्जर तथा जिला किसान कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष नंदलाल मेंण के द्वारा जिला किसान कांग्रेस कमेटी के सचिव पद पर ग्राम खवासा के कांग्रेस कार्यकर्ता जगन्नाथ कोटवार को नियुक्त किया गया।सचिव पद पर नियुक्ति होने पर क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता मकोड़िया सरपंच भुरूसिंग सिंगाड,कांतिलाल डेरिया, सरपंच गंगाराम मुनिया,भेरूलाल चौहान, लक्ष्मण भूरिया,भूरा मेड़ा आदि ने जगन्नाथ कोटवार को बधाई दी।।