Homeझाबुआस्वतंत्रता दिवस पर होने वाली परेड के लिए रिहर्सल में जुटे पुलिस...

स्वतंत्रता दिवस पर होने वाली परेड के लिए रिहर्सल में जुटे पुलिस जवान की हृदय घात के चलती हुई मौत, झाबुआ कोतवाली में पदस्थ आरक्षक संतोष गोस्वामी का हुआ निधन

वॉइस ऑफ झाबुआ

अब से कुछ देर पहले झाबुआ की पुलिस लाइन में आने वाले स्वतंत्रता दिवस की परेड की रिहर्सल के दौरान झाबुआ कोतवाली में पदस्थ आरक्षक संतोष गोस्वामी अचानक गश खाकर गिर पड़े, साथी पुलिसकर्मियों द्वारा उन्हें जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। विगत माह जनवरी में ही श्री गोस्वामी अपने पिताजी की जगह अनुकंपा नियुक्त हुए थे, इनके पिताजी श्री अशोक गोस्वामी भी झाबुआ में ही पदस्थ थे। प्रथम दृष्टया उनकी मौत का कारण हृदयघात बताया जा रहा है, शव को पोस्टमार्टम कक्ष में रखा गया है, फिलहाल पुलिस की मौजूदगी में कागजी कार्यवाही जारी है, परिजनो को उनके गृह जिले उज्जैन में सूचना दे दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!