फांसी के फंदे पर झूल प्रधान आरक्षक ने की जीवन लीला समाप्त।
पुलिस जुटी जांच में।

वॉइस ऑफ झाबुआ।
आज जिले के काकनवानी थाने पर पदस्थ एक प्रधान आरक्षक महेंद्र भिड़े का सुसाइड का मामला सामने आया जानकारी अनुसार प्रधान आरक्षक भिड़े ने झाबुआ की हवाई पट्टी पर एक पेड़ से लटक कर फांसी पर झूल गए और अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली, बताया जा रहा है प्रधान आरक्षक भिड़े पिछले कुछ दिनों से अपने काम पर अनुपस्थित चल रहे थे आज तड़के अचानक फांसी लगाने का पता चला, पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचे शव को प्राथमिक जांच कर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा है, आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं लग सका पुलिस जांच में जुटी है।